फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चुचैला कलां के बाजार में चहलकदमी करता नजर आया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। तेंदुए अब जंगल से निकल कर आबादी का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार की रात गांव चुचैला कलां के मुख्य बाजार में एक तेंदुआ चहलकदमी नजर आया। तेंदुए की चहलकदमी गांव में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। तेंदुए की चहलकदमी करने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में भय का माहौल हैं।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे किनारे बसा चुचैला कलां काफी बड़ा गांव हैं। शुक्रवार की देर रात बाजार के आसपास रहने वालों की अचानक से कुत्ते आदि के भौंकने की आवाज से नींद खुल गई। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने आपस में घटना का जिक्र किया। बाजार में स्थित एक व्यक्ति ने अपनी दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी चेक किया। सीसीटीवी में एक तेंदुआ बाजार में चहलकदमी करता नजर आया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में भय का माहौल है। रेंजर अवनीश कुमार का कहना है कि तेंदुआ रात को शिकार की तलाश में घूमता है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें