फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजलीघर और पेट्रोल पंप के पास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 25 Aug 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा(अमरोहा)। जिले में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। रविवार को कुछ ही घंटों के अंतराल में दो स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। रात में नाजरपुर स्थित बिजलीघर परिसर में तेंदुआ घुस आया, जबकि करीब नौ बजे नन्हेड़ा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर घूमता तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हो गया। दोनों घटनाओं से आसपास के गांवों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

नाजरपुर पट्टी बिजलीघर आबादी से दूर जंगल के बीच बना है और चारों ओर गन्ने के खेत हैं। जेई सचिन गुप्ता के मुताबिक रविवार शाम करीब छह बजे बिजलीघर परिसर में तेंदुआ दिखाई दिया। कर्मचारी कंट्रोल रूम के अंदर थे। उन्होंने खिड़की से तेंदुए को देखा और मोबाइल से वीडियो बनाया। एसएसओ ने उच्चाधिकारियों और वन विभाग को सूचना दी। कुछ देर परिसर में घूमने के बाद तेंदुआ दीवार फांदकर खेतों की ओर निकल गया।
इसके बाद रात करीब नौ बजे नन्हेड़ा-छजलैट मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। पंप मालिक परवेज के अनुसार उस समय सेल्समैन कार्यालय में थे। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ नन्हेड़ा गांव की ओर जाता दिख रहा है। सुबह फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

-
तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई थी, जिसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर मौके पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- राजीव कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें