फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पीठखेड़ा में फिर दिखा तेंदुआ, किसान के होश उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। शुक्रवार सुबह पीठखेड़ा गांव में सिंचाई करने पहुंचे एक किसान को नलकूप के पास तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी तलाश के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

किसान लेखराज सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह खेत पर सिंचाई के लिए पहुंचे थे। नलकूप के पास उन्हें पहले कोई जंगली जानवर दिखाई दिया, लेकिन पास जाने पर तेंदुआ होने का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के खेतों व जंगल में काफी देर तक तलाश की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले नौ दिनों से तेंदुआ अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। अब किसान अकेले खेतों पर जाने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जंगल में पिंजरा लगाया है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। लोगों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें