फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पोषक नहर के पुल पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 19 Aug 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
दौलतपुर गांव में रामगंगा पोषक नहर के पुल पर बैठ तेंदुआ।
विज्ञापन
नौगांवा सादात। जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब दौलतपुर गांव में रामगंगा पोषक नहर के पुल पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। इसके बाद वह खेतों में ओझल हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। साथ ही तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। उधर, कार सवार लोगों ने तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव में रविवार रात अतरासी-हसनपुर रोड स्थित रामगंगा पोषक नहर के पुल पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे कार सवारों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ खेतों में घुस गया। काफी देर तक ग्रामीणों ने तेंदुए को तलाश की लेकिन नहीं मिला। उधर, कार सवारों ने तेंदुए का वीडिया बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिन से तेंदुआ देखा जा रहा है। इसके चलते लोगों में दहशत है। डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें