फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूरनपुर के खेत में तेंदुए ने गीदड़ को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। पूरनपुर गांव के जंगल में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार तड़के एक खेत में गीदड़ के शिकार के अवशेष मिले। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुए ने गीदड़ का शिकार किया है। लोग खेतों पर जाने और पशुओं के लिए चारा लेने से भी घबरा रहे हैं। वन विभाग ने पिंजरा लगाकर दो टीमें सक्रिय की हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर निवासी रघुवंश सिंह और सुशील मंगलवार तड़के टहलने निकले थे। उन्हें गिरवर सिंह के खेत में गीदड़ के अवशेष पड़े मिले। ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार को किसान गिरवर सिंह बैलगाड़ी से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे थे। तभी तेंदुआ उनकी बैलगाड़ी की ओर बढ़ा और हमला करने की कोशिश की। गिरवर सिंह के शोर मचाने पर अंकित, जोगेंद्र पाल और सुमेश समेत कई ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख तेंदुआ जंगल में भाग गया। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने खेतों में पिंजरा लगाया। विभाग की दो टीमें क्षेत्र में सक्रिय हैं।

तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। वन विभाग की दो टीमें क्षेत्र में तेंदुए की निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार, डीएफओ अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें