फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंसने पर तेंदुए ने तोड़ा फंदा, गन्ने के खेतों में छुपा

Wed, 11 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
leopard trapped
विज्ञापन
जंगली जानवर को पकड़ने के लिए लगाए गए लोहे के फंदे में एक बार फिर तेंदुआ फंस गया। सुबह ईख छीलने जा रहे किसान ने तेंदुआ फंसा देखा तो गांव में खबर दी। गांव के लोगों के पहुंचने से पहले ही वो फंदा तोड़कर ईख के खेत में घुस गया।
विज्ञापन


सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। जानकारी मिलते ही हजारों लोग इकट्ठा हो गए। लाठी डंडों से लैस ग्रामीणों ने खेतों में तेंदुए को खंगाला तो ईख में पड़ा दिखाई दिया, लेकिन संसाधन के अभाव में यह पकड़ा नहीं जा सका। इंतजार के बाद डब्ल्यूटीआई टीम शाम को पहुंची, लेकिन तब तक अंधेरा हो गया था। विभाग का दावा है कि तेंदुआ खेत में ही छिपा है। सुबह ट्रैंकुलाइज कर उसे पकड़ लिया जाएगा। 

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के बीवड़ा खुर्द गांव निवासी किसान मुनेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह 8.30 बजे खेत पर ईख छीलने जा रहे थे। उनके खेत का रास्ता गन्ने के खेतों से जाता है। रास्ते में गांव के ही अशोक के खेत में लगे लोहे के फंदे में तेंदुआ फंसा मुनेंद्र के होश उड़ गए। वह चुपचाप गांव को भाग आए। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग खेत पर पहुंचे। इधर पंजा फंस जाने पर तेंदुए ने उछल कूद की तो जिस तार में फंदा बंधा था वह तार टूट गया। वह फांस लेकर खेत में ईंख के खेत में घुस गया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होकर खेतों में पहुंचे तो तेंदुआ उनको ईंखों में छिपा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने यूपी-100 को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गन्ने की खेतों में अंदर जाने की जहमत नहीं उठाई । इधर मुुुनेंद्र के फोन करने पर जमना खास चौकी इंचार्ज सत्यवान सिंह चौकी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। तेंदुआ छिपा होने की खबर मिलते ही आस पास के गांवों के हजारों लोग आ गए। खेत को चारों ओर से घेर लिया।

 लाठी डंडों और गन्ने लेकर ग्रामीण अंदर ईख में तेंदुए को खंगालने लगे। सूचना पाकर डीएफओ उमर खान पहुंचे। उन्होंने खेतों में तेंदुए के पंजे के निशान देखे। इधर पंजे में लोहे की फांस फंसी होने के कारण तेंदुआ ईंखों में ही छिपा पड़ा था। पैर में फंदा फंसा होने के कारण उससे भागा नहीं जा रहा था।

बिना संसाधन पहुंची वन विभाग की टीम गन्ने के खेतों में दिख रहे तेंदुए को नहीं पकड़ पा रही थी। डीएफओ ने डब्ल्यूटीआई को सूचना दी। इंतजार के बाद शाम को दिल्ली से टीम खेतों में पहुंची। अंधेरा होने की वजह से तेंदुआ ओझल हो गया था। टीम ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ कांबिंग की, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें