फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में घुसा तेंदुआ, विदेशी नस्ल के कुत्ते को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात क्षेत्र के गांव चौखट में तेंदुआ दीवार फांदकर एक घर में घुस गया और विदेशी नस्ल के कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। सुबह कुत्ते के अवशेष और तेंदुए के पदचिह्न मिलने पर घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी जरीफ अहमद के घर में शनिवार रात किसी समय तेंदुआ घुस आया। उसने वहां बंधे कुत्ते पर हमला कर दिया। सुबह जरीफ ने कुत्ते के अवशेष पड़े देखे तो परिवार के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ पहले भी कई गांवों में पशुओं का शिकार करने के साथ इंसानों पर हमला कर चुका है। मुरादाबाद क्षेत्र में दो महिलाओं को तेंदुए द्वारा शिकार बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए को पकड़ने के पुख्ता इंतजाम की मांग की। रेंजर अवनीश कुमार ने बताया कि गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें