फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़ा रहा पिंजरा, नवोदय में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

Tue, 24 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
नौगावां सादात क्षेत्र के बसेड़ा तगा के जवाहर नवोदय विद्यालय में खाली पड़ा बन विभाग का पिंजरा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से की जा रही लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है।  जवाहर नवोदय विद्यालय में पिंजरे में बकरी का बच्चा बंधा नहीं होने के चलते रविवार की रात तेंदुए ने विद्यालय के कुत्ते को निवाला बना लिया।
विज्ञापन


इससे विद्यालय स्टाफ में दहशत का माहौल है। थाना क्षेत्र में कई महीनों से तेंदुए की आवाजाही है। बसेड़ा तगा गांव के जंगल में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कई बार तेंदुआ अंदर चुका है। इस पर स्कूल स्टाफ की मांग पर वन विभाग ने विद्यालय में पिंजरा लगाया था। तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरी का बच्चा बांधा गया। 

तीन-चार दिन बकरी का बच्चा बांधने के बाद वन विभाग लापरवाह हो गया। तीन दिन से पिंजरे में बकरी का बच्चा नहीं बांधा गया था। स्कूल स्टाफ के मुताबिक रविवार की रात तेंदुआ विद्यालय में आया और काले रंग के कुत्ते को निवाला बना डाला।
विज्ञापन


विद्यालय स्टाफ ने यह देख दहशत में आ गया और शोर मचाने की भी हिम्मत नहीं जुटा सके। बताते हैं कि विद्यालय के आसपास सात-आठ कुत्ते रहते थे। इनमें यही अकेला बचा था। वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। स्टाफ को विद्यालय भेजकर जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें