हसनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर लेखपालों ने मंगलवार को 17 अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार तहसील स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में जमा कर दिया। साथ ही इन क्षेत्रों के ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों के बहिष्कार का एलान किया।
अतिरिक्त क्षेत्रों में सतैड़ा ऐतमाली, रहरा, दौरारा, बांसका कला, राजपुर, तिगरिया नादिर शाह, इमरतपुर, कुआडाली, बरतौरा, हसनपुर अंदर चुंगी, काई मुस्तकम, मरौरा, गंगेश्वरी, सुल्तानपुर भीमा, पथरा मुस्तकम, चचौरा और पुटसल शामिल हैं। लेखपालों ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी शासन स्तर पर मांगों को लेकर प्रयास कर रही है। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक चौधरी, सचिव दिनेश सिंह, मुस्तकीम अली, सतीशचंद्र, सुनील कुमार, मुस्तकीम अली, दिनेश कुमार, केशव दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद