फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांगन नदी में नहाते समय डूबे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। हसनपुर कछिया गांव निवासी किसान लालमन सैनी (52) की सोमवार शाम गांगन नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार लालमन शाम करीब चार बजे गांगन किनारे खेत में गन्ने की बंधाई कर रहे थे। गर्मी लगने पर हसनपुर कछिया और मलपुर नजराना के बीच नदी में नहाने चले गए। गहरे कुंड में पैर फिसलने और तैरना नहीं आने से डूब गए। पास मौजूद मछुआरे के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तलाश कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। परिवार में पत्नी क्रेसना और चार बच्चे हैं। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें