फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित

Fri, 31 Jan 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में लेखपाल को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लेखपाल द्वारा किसान के बेटे से रकम ली गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने कार्रवाई की है।
गांव रजोहा में निवासी किसान की भूमि ग्राम समाज की भूमि के बराबर में है। सितंबर 2024 में भूमि की पैमाइश कराने के लिए किसान लेखपाल से मिला था। आरोप है कि लेखपाल ने इस काम के पांच हजार मांगे थे। किसान के बेटे ने रकम को लेखपाल को दे दी थी। रुपये उस वक्त दी गई थी जब लेखपाल बाइक पर बैठे हुए है और रकम देते हुए वीडियो भी बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि लेखपाल ने पैमाइश किसान के पक्ष में नहीं की, जिससे नाराज होकर बुधवार को किसान के बेटे ने वीडियो को वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो की जांच करने के बाद लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि वीडियो वायरल होने के मामले में लेखपाल सचिन कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबित करने के साथ ही लेखपाल को नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम ने बताया कि संबंधित किसान को बुलाकर उससे भी प्रकरण के बारे में पूरी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें