फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा ने दिया है नियुक्ति पत्र, लेखपाल बनना है

Wed, 11 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मिर्जापुर डूंगर का रहने वाले एक युवक खुद को लेखपाल बताते हुए प्रमाण पत्र लेकर तैनाती पाने को कलेक्ट्रेट पहुंच गया। जिलाधिकारी ने जब उसका प्रमाण पत्र देेेखा तो उस पर उनके फर्जी हस्ताक्षर थे, प्रमाण पत्र भी फर्जी था। डीएम ने युवक से पूछताछ की तो उसने कहा कि यह नियुक्ति पत्र मेरे पापा ने मुझे लाकर दिया था, वे इसे कहां से लेकर आए मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


युवक ने खुद कबूल किया लेखपाल की परीक्षा में वह बैठा था, लेकिन परीक्षा पास नहीं कर पाया था। डीएम ने खुद को लेखपाल बताने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। हसनपुर उझारी क्षेत्र के गांव मिर्जापुर डूंगर निवासी मोहित शर्मा पुत्र राजू उर्फ राजीव शर्मा बुधवार को प्रमाण पत्र लेकर लेखपाल के पद पर तैनाती पाने को कलेक्ट्रेट पहुंच गया है।

उसके प्रमाण पत्र को जब डीएम ने देखा तो उसे पर उनके फर्जी हस्ताक्षर थे। प्रमाण पत्र भी फर्जी था। उसके पास जो प्रमाण पत्र था, उस खुद को लेखपाल बताने वाले युवक से पूछताछ की गई तो, उसने बताया कि वह लेखपाल की परीक्षा में बैठा था, लेकिन पास नहीं हुआ। खुद को बीए पास बताया। 
विज्ञापन



पूछताछ के दौरान उसने बताया कि लेखपाल का जो नियुक्ति पत्र उसके पास है वह उसके पापा ने किसी से बनवाया था। उन्होंने कहां से इसे बनवाया, पता नहीं, बताया कि पापा मुझे यह प्रमाण पत्र देकर कहां चले गए है, काफी दिन से उनका कोई पता नहीं है। युवक के बयान दर्ज कराए गए। गहनता के साथ कलेक्ट्रेट में उसे पूछताछ की गई। 

जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। साथ ही मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले में संल्पित लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें