फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में युवाओं को जागरूक करेगी एलईडी वैन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि कौशल विकास मिशन की प्रचार-प्रसार एलईडी वैन ग्रामीण इलाकों में जाकर युवाओं को जागरूक करेगी। उन्हें कौशल विकास की जानकारी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

बुधवार को उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की प्रचार-प्रसार एलईडी वैन और नुक्कड़ नाटक कंपनी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि कौशल विकास के तहत युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं को नौकरी के स्थान पर स्व: रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई शिवकुमार शर्मा ने बताया कि यह वैन और नुक्कड़ नाटक की टीम ग्रामों में जा जाकर कौशल विकास से संबंधित युवाओं को जागरूक करेगी। यह प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचकर शिक्षित और अशिक्षित लोगों को कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी देगी। किस प्रकार रोजगार स्किल के माध्यम से लिए जा सकते हैं, उसकी पूरी जानकारी पहुंच कर एलईडी और नुक्कड़ नाटक टीम देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें