संविदा सफाईकर्मी के पद के लिए साक्षात्कार देने आए युवा सफाई करते हुए। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
मंडी धनौरा नगर पालिका में सफाईकर्मी पद के लिए इंटरव्यू के दौरान एक अभ्यर्थी के जवाब ने अफसरों को सकते में डाल दिया। दरअसल, एक महिला अभ्यर्थी से पैनल में शामिल अफसर ने पूछ लिया कि, बच्चों को टीकाकरण में कितने टीके लगाए जाते हैं।
फिर क्या था, अभ्यर्थी ने उल्टे सवाल कर दिया कि, सफाईकर्मी का टीके से क्या मतलब? मैं सफाईकर्मी बनने आई हूं प्लीज सफाई के ही संबंध में पूछिए। इस पर इंटरव्यू पैनल में शामिल अफसर सकते में आ गए। सभी एक पल के लिए चुप्पी साध ली। बाद में कुछ सवाल कर उसे जाने दिया।
दूसरे दिन इंटरव्यू के लिए 157 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 50 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। इंटरव्यू में 107 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसी में शामिल एक महिला अभ्यर्थी से इंटरव्यू में दौरान एक अफसर ने पूछ लिया कि, बच्चों को टीकाकरण में कितने टीके लगाए जाते हैं।
इस पर महिला भड़क गई और सीधे कहा कि आप सफाई के बारे में ही पूछें। संविदा सफाईकर्मी के लिए टीकाकरण से क्या मतलब है। महिला का कहना था कि इन सब चीजों का कोई मतलब नहीं है। सफाई के बारे में बेहतर व विस्तार से जानकारी दे सकती है। इस पर साक्षात्कार लेने वाले अधिकारी चुप्पी साध गए।