फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों के लिए चलेंगी लर्निंग आउटकम की कक्षाएं

Wed, 09 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब लर्निंग आउटकम की कक्षाएं भी चलेंगी। इसके लिए शिक्षक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की लर्निंग आउटकम पाठ्यक्रम सामग्री को पढ़ाएंगे। इससे कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों की पढ़ाई आसान होगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक में सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश समाप्त होने के बाद पहली जुलाई से विद्यालय खुल गए हैं। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के कवायद भी शुरू हो गई है। माध्यमिक विद्यालयों में लर्निंग आउटकम की कक्षाएं शुरू की तैयारी है। विद्यालयों में लर्निंग आउटकम पाठ्य सामग्री से कक्षा नौ व दस के विद्यार्थियों को शिक्षक पढ़ाने के साथ-सभी विषयों में दक्ष करेंगे।
यह कक्षाएं विद्यार्थियों को यह समझने में मदद करती हैं कि उन्हें क्या सीखना है और शिक्षक को यह समझने में मदद करती हैं कि विद्यार्थियों को क्या सिखाना है। अधिकारियों के अनुसार लर्निंग आउटकम का मतलब है कि बच्चों ने किसी विषय में कितना ज्ञान अर्जित किया है, उसका समय-समय पर मूल्यांकन करना। साथ ही सुनकर, पढ़कर, खेलकर, बातचीत से सीखने का तरीका बताते हैं। इस तरह सीखने में उनके व्यवहार में परिवर्तन आता है। इसके लिए जिले में लर्निंग आउटकम की पुस्तकें वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों में लर्निंग आउटकम कक्षा के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का पत्र जारी कर दिया गया है। इससे बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार बेहतर शिक्षा दी जा सकेगी। - प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें