मिनी स्टेडियम में मास्टर भूरे खां और शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और ट्रांसफॉर्म क्रिकेट क्लब आगरा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। हालांकि, कुशल सुमन और सुमित की धमाकेदार पारी की बदौलत शास्त्री क्लब ने छह विकेट से मैच जीत लिया।
मंगलवार को एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रांसफॉर्म क्लब आगरा की टीम निर्धारित 30 ओवर नहीं खेल पाई और 26.4 ओवर में 193 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ट्रांसफॉर्म क्रिकेट क्लब के हन्नान शमशाद 55, जस्सी ने 52 और आकाश शर्मा ने 47 रनों का योगदान दिया। एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब के विकास ने चार और अंश ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 27 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। एलबी शास्त्री के कुशल सुमन ने 58 और सुमित ने 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ट्रांसफॉर्म क्रिकेट क्लब के विक्रांत और कंबोज ने एक-एक विकेट लिया। यह मैच एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली ने छह विकेट से जीत लिया। शानदार गेंदबाजी करने के लिए विकास दीक्षित को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका सतेंद्र सिंह और जमाल पाशा ने निभाई। मैच में स्कॉरिंग सैंटी गुप्ता और कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, शहजाद फारूक, सिकंदर अली, नदीम बादशाह, अकरम अंसारी, मोहम्मद नूर, बॉबी पाशा, नावेद आमिर मौजूद रहे।