फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वकीलों का आंदोलन तीन सप्ताह के लिए स्थगित, आज से न्यायालयों में काम करेंगे

Tue, 26 Nov 2024 07:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आखिरकार अधिवक्ताओं की हड़ताल सीजेआई (मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद) के आश्वासन पर तीन सप्ताह के स्थगित कर दी गई है। जबकि, गाजियाबाद जिला जज के न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, सचिव नरेंद्र पोषवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि मंगलवार से अधिवक्ता न्यायालयों में काम करेंगे। वहीं, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भटनागर व सचिव शकील अहमद ने भी बताया कि अधिवक्ता मंगलवार से काम करेंगे।
विज्ञापन


बीते 29 अक्तूबर को गाजियाबाद जिला न्यायालय में पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। इसके बाद से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत थे। रविवार को गाजियाबाद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति से मिले थे। सीजेआई ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया था कि जल्द ही उनकी मांग को पूरा किया जाएगा। वह अपने काम पर लौट आए। मांग पूरी न होने पर दोबारा से आंदोलन शुरू किया जाएगा। सीजेआई के आश्वासन के बाद गाजियाबाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सहयोगी जिलों के बार पदाधिकारियों से चर्चा के बाद साथ ही गाजियाबाद जिला जज के न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। अमरोहा जिला की बार एसोसिएशन, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, तहसील बार एसोसिएशन अमरोहा, हसनपुर, नौगांवा सादात, मंडी धनौरा में अधिवक्ता मंगलवार से काम करेंगे। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते वादकारियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जेलों में बंद आरोपियों की जमानत तक नहीं हो पा रही थी। इससे जेल आरोपियों से भरी हुई थीं। वादकारी अधिवक्ताओं के चेंबर पर चक्कर लगाकर थक चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें