फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अधिकारी हो रहे बेलगाम: अजय राय

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। मुरादाबाद जाते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हाईवे पर जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में एक व्यापारी ने मंडी में बुलडोजर कार्यवाही से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। इसी को लेकर वे परिजनों को सांत्वना देने मुरादाबाद जा रहे थे। शुक्रवार को अजय राय अपने काफिले के साथ मुरादाबाद जा रहे थे। जोया में हाईवे पर जिलाध्यक्ष ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं। वह जनता का शोषण कर रहे हैं। जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार को कानून में नहीं, बल्कि बुलडोजर व्यवस्था में यकीन है। कोर्ट की फटकार के बाद भी सरकार सुनने को तैयार नहीं है। आज प्रदेश में चोरी, लूट आदि की घटनाएं बढ़ गई हैं। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से चौधरी सुखराज सिंह, अफसर अली सैफी, मोहसिन अली, राजकुमार अरुण, मेराजुल जफर, सचिन चौहान, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें