फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नुमाइश में पंजाब की लेडी बाउंसर से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। बाल मेला एवं नुमाइश में पंजाब की महिला बाउंसर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताते हैं कि कई दिन से शोहदे फ्री में झूला झूलने को लेकर उसके साथ अभद्रता कर रहे हैं और छेड़खानी की जा रही है। दो दिन पूर्व भी छेड़खानी के विरोध पर महिला बाउंसर के साथ में धक्कामुक्की की गई थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने पीआरबी को सूचना देकर मामले की शिकायत की। मौके पर पहुंची पीआरबी ने मामले की जांच पड़ताल की। महिला बाउंसर का कहना है कि वह पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। हसनपुर में चल रहे मेले में झूले पर बाउंसर के रूप में ड्यूटी करती है। टिकट की चेकिंग करती है। इस दौरान शराब के नशे में युवक फ्री में झूला झूलना चाहते हैं। मना करने पर अभद्रता करते हैं और छेड़खानी करते हैं। मारपीट की धमकी देते हैं। कई दिन पहले एक युवक से विवाद हो गया था। युवक की धमकी की वजह से कमरा भी छोड़ना पड़ गया है। आए दिन मेले में आकर युवक धमकियां दे रहे हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल की जाएगी। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें