फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्राम सचिवालय की जगह प्रधान ने अपने घर में रख लिया कंप्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। ग्राम सचिवालय में रखने के लिए गए कंप्यूटर को प्रधान ने अपने घर में रख लिया है। उसे निजी कार्य किया जा रहा है। मनोरंजन के रूप में उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौकुनी में ग्राम सचिवालय बना हुआ है। कई माह पूर्व ग्राम सचिवालय में कंप्यूटर सिस्टम लगाया गया था। जिसे ग्राम प्रधान ने ग्राम सचिवालय से उठाकर अपने घर में रख लिया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


ग्राम सचिवालय का कंप्यूटर सिस्टम मेरे ही घर पर रखा हुआ है क्योंकि क्षेत्र में आए दिन चोरी हो रही हैं। पिछले दिनों गारबपुर के पंचायत घर से कंप्यूटर सिस्टम चोरी हो गया था। इसलिए चोरी के डर से कंप्यूटर सिस्टम मैंने अपने घर रखा है। -कमलेश देवी, ग्राम प्रधान चौकुनी

-
कई बार मैंने ग्राम प्रधान से ग्राम सचिवालय का कंप्यूटर सिस्टम सचिवालय में रखने को कहा है लेकिन ग्राम प्रधान पति चोरी होने की बात कहकर कंप्यूटर सिस्टम पंचायत सचिवालय में नहीं रखते हैं। -यशपाल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव
विज्ञापन


पंचायत सहायक का कहना है कि ग्राम प्रधान ने कंप्यूटर सिस्टम अपने घर पर रख रखा है और गांव के लोग काम के लिए आते हैं तो हम अपने निजी सिस्टम से उनका काम करते हैं। -शीतल पंचायत सहायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें