फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलड़िया के मजदूर की रोहतक में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रोहतक में निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय गुलड़िया के मजदूर की नीचे गिरकर मौत हो गई। ठेकेदार और अन्य साथी शव को घर ले आए और परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

नौगावां सादात थानाक्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी अकील अहमद का बेटा फारूख अहमद मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह देहात थानाक्षेत्र के गांव मालीखेड़ा निवासी ठेकेदार मुजम्मिल के साथ हरियाणा राज्य के रोहतक में मकान के निर्माण का काम करने के लिए गया था। बुधवार को छत पर काम करते समय फारूख नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ठेकेदार और अन्य साथी शव को घर ले आए थे। इसके बाद परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें