नौगांवा सादत। पुलिस ने पशुुओं से लदा कैंटर पकड़ लिया। उसमें 13 पशु बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि पशुओं को कब्जे में ले लिया है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पशुओं से लदा कैंटर को पकड़ा है। कैंटर में पशुओं को क्रूरता पूर्वक लादा गया था। कैंटर को मोहल्ला हाता से पकड़ा था। जिसमें 13 पशुओं को ठूंस कर भरा गया था। बरामद भैंस और कटरों को कटान के लिए लेकर जाया जा रहा था। मौके पर कैंटर सवार अरशद, अरमान, सारिक, बहार खां, वसीम और सजाउद्दीन को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद