फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हमीरपुर हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Thu, 19 Jun 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। जनपद हमीरपुर में सड़क हादसे में घायल मजदूर की आठ दिन बाद इलाज के दौरान मेरठ में मौत हो गई है। जबकि, तीन युवकों की हादसे के दिन ही मौत हो गई थी। हादसे में मारुति वैन में सवार आठ मजदूर घायल हुए थे।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली के गांव गंगाचोली निवासी विवेक, रामबहादुर, नन्हे, आकाश, आयन, गौरव, विनय, कौशल (24), आकाश (18) व पिपलौती गांव निवासी तालिब (18) और सद्दाम (24) मारुति वैन से नौ जून की रात को अमरोहा से झांसी बिजली की लाइन के कार्य पर मजदूरी करने जा रहे थे। यह लोग 10 जून की सुबह जनपद हमीरपुर से गुजर रहे थे। जहां कस्बा मौदहा में मंडी गेट के पास वैन सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई थी।
हादसे में कौशल, आकाश व तालिब की मौत हो गई। उधर, हादसे में घायल दो मजदूरों को मेरठ रेफर किया गया था। जिसमें सद्दाम की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सद्दाम ने अपने पीछे आठ माह का बेटा व पत्नी को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें