फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छेड़खानी का आरोपी लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने गई महिला के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी लैब टेक्नीशियन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बताते हैं कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला शनिवार को सीएचसी ढबारसी पर दवाई लेने गई थी। खून की जांच कराने के दौरान लैब में गई। आरोप है कि अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन ने महिला को अकेला देखकर बेड टच किया था। जिसका विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया था। महिला के द्वारा हंगामा करने पर आरोपी भाग गया था। इसके बाद महिला अपने घर चली गई थी। महिला घरवालों को साथ लेकर थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में लैब टेक्नीशियन आले हसन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें