फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा पहुंची कोलकाता क्राइम ब्रांच, पांच के बयान दर्ज

Tue, 08 May 2018 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस ऑफिस में एसपी को पत्र देकर घर के ताले खुलावाने की मांग करती हसीन जहां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसीन जहां के पीछे-पीछे सोमवार को कोलकाता क्राइम ब्रांच की टीम भी अमरोहा पहुंच गई। चार सदस्यीय टीम ने हसीब के दुष्कर्म के आरोप सहित अन्य मामलों में पांच लोगों के बयान दर्ज किए। ये बयान जोया और अमरोहा में दर्ज किए गए। वहीं टीम ने पाकबड़ा और जोया के बैंकों में शमी के अकाउंट खंगाला। इसके बाद टीम अमरोहा से चली गई। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गीता श्री मुखर्जी की अगुवाई में एसआई, महिला और पुरुष कांटेबिल की चार सदस्यीय कोलकाता क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे डिडौली थाना पहुंची। जहां टीम ने अपनी आमद कराई। इसके बाद टीम ने पाकबड़ा चली गई। जहां एक बैंक में शमी के खाते का ब्योरा लिया। यहां लौटकर टीम एसबीआई जोया पहुंची। यहां भी क्राइम ब्रांच ने शमी के खाते को खंगाला। बैंक का ब्योरा लेने के बाद टीम ने पूछताछ में जुट गई। बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच की टीम ने जोया और अमरोहा में पांच लोगों के बयान दर्ज किए। गोपनीय ढंग अपनी कार्यवाही पूरा करने के बाद टीम अमरोहा से चली गई।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें