अमरोहा में बिजनौर रोड पर लगे सिल्ट के ढेर।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में पालिका सपाई कर्मचारियों द्वारा निकाली गई सिल्ट हादसों को सबब बन रही है। सड़कों पर राहगीरों को निकला दूभर हो गया है। वहीं, बाइक सवार फिसलकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद भी पालिका प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लापरवाही के चले शहर वासियों में पालिका के खिलाफ लोगों में गुस्सा पनप रहा है।
कोतवाली मार्ग पर तो राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। यहां बाइक सवार फिसलकर कर घायल हो चुके हैं। कीचड़ और सिल्ट और गंदे पानी की वजह से व्यपारियों की दुकानदारी भी चौपट हो रही हैं। जिस गति से सिल्ट निकाली जा रही है, उस रफ्तार से उसे उठाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। मोहल्ला मछरट्ठा, आजाद रोड, पीरगढ़ समेत बिजनौर रोड पर नालों की सिल्ट निकाली जा रही है। जो कई दिनों से रोड पर ही पड़ी हुई है, पूरा रोड सिल्ट की चपेट में है। पैदल गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं, इस सिल्ट के कारण जाम की समस्या भी बनी हुई है। अबतक कई बाइक सवार इस कीचड़ में फिसल कर घायल हो गए।
शहर में हर साल जब नालों की सफाई होती है, तो यही हालात पैदा हो जाते हैं। पूरा शहर नरक बन जाता है। इससे सबसे ज्यादा दुकानदारों को परेशानी होती है। नालों की सफाई के साथ ही पहले सिल्ट को उठाने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए। जब तक ऐसी प्लानिंग नहीं बनेगी। सफाई का शहर में मुकम्मल समाधान नहीं हो सकेगा।