फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाज स्पोर्ट्स दिल्ली ने फिर किया जुबिलेंट कप पर कब्जा

Sun, 05 Mar 2017 11:50 PM IST
 गजरौला/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight on cricket ground
विज्ञापन
भरतियाग्राम के मैदान में चल रहे जुबिलेंट कप 2017 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कोलाज स्पोर्ट्स दिल्ली ने दूसरी बार जीत का परचम फहरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। कोलाज स्पोर्ट्स ने एयर इंडिया दिल्ली को 7 विकेट से परास्त कर दिया। विजेता टीम के अर्द्धशतक लगाने वाले गौरव तोमर मैन ऑफ द मैच घोषित किये गए।
विज्ञापन


कोलाज स्पोर्ट्स दिल्ली के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले एयर इंडिया दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एयर इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 32 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

बल्लेबाज कुंज शर्मा ने सर्वाधिक 41, हितेन दलाल ने 31, आदित्य कौशिक ने 30, ललित यादव ने 24 व राजेश शर्मा ने 13 रनों का टीम को योगदान दिया। उधर कोलाज स्पोर्ट्स के गेंदबाज अंकित चौधरी ने 2, रोहित सिंह, प्रदीप पाराशर व सिद्धांत ने 1-1 विकेट झटका।
विज्ञापन


जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी कोलाज स्पोर्ट्स की टीम के बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 29 ओवर में 3 विकेट खोकर 190 रन बना कर मैच जीत लिया और ट्राफी अपने नाम कर ली। बल्लेबाज गौरव तोमर ने सर्वाधिक 69, चेतन विष्ट ने 67, कमल बेमिवाल ने 25 व नमन शर्मा ने 14 रन बनाये।

एयर इंडिया के गेंदबाज करन डागर, हरप्रीत सिंह, कुंज शर्मा ने 1-1-1 विकेट हासिल किया। अंपायर मोइनुद्दीन व तरुण कुमार रहे। कमेंटरी अवनीत चौहान, ब्रिजेश अग्रवाल, गिरीश पंचभइया, राजीव शर्मा और स्कोरिंग एसके तिवारी, एचएम लोहानी, अवधेश तिवारी, संजय माहेश्वरी ने की।

मुख्य अतिथि जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के सीईओ राजेश श्रीवास्तव व यूनिट हेड सीबी भारद्वाज ने पुरस्कार वितरण किया। अतिथियों में एचआर हेड अमित जोशी, पीक वर्मा, इंद्रीश सक्सेना, नीलम भारद्वाज, डा. एमएस रे, डा. राजीव शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख काविंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रोहताश शर्मा, सुरेश गुप्ता, अरुण यादव, सुनील दीक्षित, राजू अग्रवाल, कैलाश जोशी, अशोक राय, मनोज शर्मा, दिलीप पाण्डेय रहे। अतिथियों ने लगातार दूसरी बार फाइनल विजेता रही कोलाज स्पोर्ट्स टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें