पत्नी के मोबाइल में अनजान नंबर देख पति का पारा चढ़ गया। नंबर पर लड़की की आवाज में बात की तो उधर से बात करने वाले बस के कंडक्टर ने उसे साथ चलने के लिए जोया बुला लिया। जोया चौराहे पर बस पहुंचते ही बौखलाया पति अंदर चढ़ा और कंडक्टर और ड्राइवर के साथ उसकी जूतम पैजार शुरू हो गई।
इस दौरान ड्राइवर ने बस भगा ली। मारपीट से सवारियों में खलबली मच गई और किसी ने पुलिस के सूचना दे दी। पुलिस ने बस को कोतवाली लाकर दोनों पक्षों को बुलाया। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया।
डिडौली कोतवाली के एक गांव निवासी की पत्नी मुरादाबाद में जॉब करती है।
दो दिन पहले वो गढ़ से सोहराबगेट डिपो की बस से लौट रही थी। बस में उसकी सरधना निवासी कंडक्टर से जान पहचान हो गई। चूकि वो रोजाना मुरादाबाद आती जाती थी, इसलिए कंडक्टर का नंबर ले लिया। पत्नी के घर पहुंचने पर मोबाइल में अंजान नंबर देख पति को शक हो गया।
उसने रविवार को नंबर पर फोन किया और लकड़ी की आवाज में बात की। मिलने के लिए कहा तो कंडक्टर ने बताया कि बस लेकर हल्द्वानी जा रहा हूं, जोया में मिल जाउंगा। इसके बाद जोया पहुंचे परित ने बस आते ही उसमें चढ़ गया और कंडक्टर को थप्पड़ रशीद कर दिए।
इतने में ड्राइवर ने बस भगा ली और रास्ते में ड्राइवर और कंडक्टर ने पति की जमकर धुनाई कर दी। बस में मारपीट से सवारियों में भगदड़ मच गई। किसीने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस बस और आरोपियों का डिडौली कोतवाली ले आई। महिला को भी बुलाया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।