फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हत्यारोपी ने कोर्ट में वकील को दी जान से मारने की धमकी

Sun, 05 Oct 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बावर्ची फहीम के हत्यारोपी ने भरी अदालत में अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी। इससे अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। मामले की नजाकत को समझते हुए सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में उसे कोर्ट में पेश किया और अपने साथ ले गए। अधिवक्ता ने अनहोनी की आशंका के चलते बार अध्यक्ष व सचिव को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

12 सितंबर को मोहल्ला काजीजादा में मोहल्ला चकली निवासी बावर्ची फहीम की सीने में सूजा घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले जाकिर और उसके भाई जाहिद, वाहिद व शाहिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए जाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट से उसका 14 दिन का रिमांड स्वीकृत होकर जेल चला गया था। रिमांड पूरा होने पर 30 सितंबर को उसे अदालत में पेश किया गया था।
मोहल्ला जामा मस्जिद(मुल्लाना) निवासी अधिवक्ता नासिर फारूक उस समय अदालत में मौजूद थे। उनका आरोप है कि कटघरे में खड़ा हत्यारोपी जाकिर उन्हें घूरने लगा। जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया तो उसने देख लेने की धमकी दी। कहा कि तू फहीम की तरफ से बहुत पैरवी कर रहा है। जेल से छूटकर आने के बाद जो अंजाम फहीम का किया है, वही तेरा करूंगा। धमकी के बाद अधिवक्ता आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मी पेशी कराने के बाद हत्यारोपी जाकिर को अदालत से ले गए। घटना के पांचवे दिन अधिवक्ता नासिर फारूक ने बार अध्यक्ष व महासचिव को पत्र सौंपकर प्रकरण के बारे में बताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि नासिर फारूक ने केवल घूरने का प्रार्थना पत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें