फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झांसा देकर अधिवक्ता के बेटे से 20 लाख हड़पे

Sun, 05 Oct 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कुछ लोगों ने जमीन बेचने का झांसा देकर अधिवक्ता के बेटे से 20 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में न तो जमीन का बैनामा कराया और न रुपये वापस किए। आरोपियों ने घर में घुसकर अधिवक्ता के बेटे को धमकाया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मूलरूप से भोले कुरैशी के रहने वाले दिवंगत एडवोकेट ताराचंद्र के बेटे चंद्रभान सिंह वर्तमान में मोहल्ला पुष्कर नगर में रहते हैं। चंद्रभान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनकी मुलाकात मुरादाबाद जनपद के मझौला थानाक्षेत्र के उत्तमपुर बहलोलपुर के रहने वाले चरन सिंह से हुई थी।
इस दौरान चरन सिंह ने अपनी गांव स्थित जमीन बेचने की बात कही थी। दोनों में 30 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से जमीन का सौदा तय हो गया था। लिहाजा चंद्रभान सिंह ने 12 जुलाई 2023 को 15 लाख रुपये दे दिए, जबकि पांच लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से चरन सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि 20 लाख लेने के बाद चरन सिंह जमीन का बनाना करने के लिए टालमटोल करने लगे। चंद्रभान सिंह ने जमीन का बैनामा कराने के लिए दबाव बनाया तो 15 जुलाई 2026 को चरन सिंह अपने साथी मोहम्मद अकरम व शीशपाल सिंह के साथ घर आया और धमकाने लगे। रुपये वापस करने से साफ इन्कार कर दिया और मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

मामले में चंद्रभान सिंह ने पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर चरन सिंह, शीशपाल सिंह और मोहम्मद अकरम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें