फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अपहरण का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रेमिका के पांच वर्षीय बेटे का अपहरण कर उसकी नाक और प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले प्रेमी शान पाशा पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। घायल मासूम का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात आरोपी शान पाशा ने घर में सो रहे पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। वह बच्चे को संभल जिले के धकतौड़ा गांव के जंगल में ले गया, जहां धारदार हथियार से उसके चेहरे, नाक और प्राइवेट पार्ट पर कई वार किए। आरोपी बच्चे को मृत समझकर खेत में छोड़कर भाग गया था। शुक्रवार सुबह महिला की नींद खुलने पर बेटा गायब मिला।
करीब दो घंटे की तलाश के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल और बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा मिला।
सूचना पर डिडौली और असमोली थाना पुलिस के साथ एएसपी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे थे। खुद एसपी लखन सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को मुरादाबाद के निजी अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के पति की दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह संभल के असमोली क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाती है। इसी दौरान उसका मातीपुर निवासी शान पाशा से प्रेम संबंध हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें