फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फाइनल में खटीमा और रुकमणी क्रिकेट एकेडमी आमने-सामने

Sat, 05 Apr 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय रुक्मणी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला गया। इसमें आर्यन क्रिकेट एकेडमी और खटीमा क्रिकेट एकेडमी की टीमें आमने-सामने रही। मैच में खटीमा क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से जीत कर फाइनल में जगह बनाई।
एक दिन पहले बृहस्पतिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रुकमणी क्रिकेट एकेडमी रुकमणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू को हराकर फाइनल में पहुंची थी। अब फाइनल में रुकमणी क्रिकेट एकेडमी और खटीमा क्रिकेट एकेडमी की टीम आमने-सामने होगी।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शुक्रवार को टॉस जीतकर आर्यन एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम के अर्श ने 61 और मोहम्मद मदनी ने 60 रन बनाए। खटीमा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज वेदांत यादव ने तीन व मेहुल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खटीमा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 37.3 ओवर में सात विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टीम के कप्तान हार्दिकराज सिंह बिष्ट ने नाबाद 128 व वेदांत यादव ने नाबाद 15 रन बनाए। आर्यन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज आर्यन चौधरी ने चार विकेट लिए। मैच खटीमा क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच हार्दिकराज सिंह बिष्ट बने। अंपायर अहमद रजा और देव पैसल रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान सिद्धार्थ मलिक, बदरूद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, शिव कुमार रावत, तरुण चीमा, ओम दत्त शर्मा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें