फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें : प्रेमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए विषम से विषम परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए। अपने माता-पिता, समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए, उक्त उदगार पूर्व एडीजी प्रेमप्रकाश ने रविवार को अनुसूचित जाति जनजाति महासभा अमरोहा के तत्वावधान में अनुसूचित जाति जनजाति समाज के मेधावियों का सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
विज्ञापन

नगर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में संघ लोक सेवा आयोग व उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। जिनमें निधि कुमारी पीसीएस, हिमांशु कुमार पीसीएस, दीपशिखा पीपीएस, सचिन कुमार पीपीएस, पंचशील बौद्ध पीसीएस, आकांक्षा पिप्पल पीसीएस (जे) के साथ हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रदेश व जिले का नाम गौरवान्वित करने वालो को सम्मानित किया गया।
पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक प्रेमप्रकाश ने कहा कि कठिन परिश्रम को अपनी आदत बना लो। लक्ष्य निर्धारित करके ही पढ़ाई करें। अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद महानगर गंभीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में समय का सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरन्तर आगे बढ़ते रहना चाहिए। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मायाशंकर यादव ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का जीवन बदलता है। चेयरमैन शशि जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को नई दिशा व दशा प्रदान करते हैं इसलिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। संयोजक हरिसिंह मौर्य ने आभार जताया।
विज्ञापन

अध्यक्षता सैय्यद महबूब हुसैन जैदी ने की जबकि संचालन वरन सिंह ने किया। इस दौरान राजकुमार अरुण, गौरव कुमार मौर्य, इंद्रपाल सिंह, राजेश कुमार सभासद, वीर बहादुर सिंह, देवेश कुमार, देवेंद्र भगत, जितेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य, सत्यपाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें