फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जुबां पर बम भोले, कांधे पर कांवड़ संग बढ़े कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन माह की कांवड़ यात्रा धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। कांवडिए पूरे उत्साह, जोश और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सावन माह के दूसरे सोमवार के मद्देनजर रविवार को हाईवे व अन्य मार्गों से कांवड़िये गुजरते रहे। वह कांधे पर कांवड़ रख बम भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ते दिखे। उधर, पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
विज्ञापन

कल सावन माह का दूसरा सोमवार है। ऐसे में कांवड़ियों के जत्थे रविवार को बड़ी संख्या में गुजरे। बता दें कि ब्रजघाट से अमरोहा के अलावा बदायूं, संभल, मुरादाबाद, बरेली के अलावा बुलंदशहर आदि जिलों के कांवड़िये गंगाजल लाते हैं। रविवार को हाईवे पर हर हर बम बम करते हुए कांवड़िये गंतव्य को रवाना होते रहे।
संभल जिले के गांव गोरा दीप का जत्था 22 कलश में 56 लीटर गंगाजल लेकर गुजरे। जत्थे में शामिल कृष्ण, राजकुमार, सुभाष, मंगल, बबली व प्रमोद ने बताया कि 20 को हरिद्वार पहुंचे थे। अगले दिन पैदल गंगा जल लेकर निकले। रविवार को वह अमरोहा पहुंचे। बताया कि भगवान शंकर के प्रति बहुत आस्था है। लगातार छठीं बार वह गंगाजल ला रहे हैं। इसके अलावा कांवड़िये बाइकों से भी गुजरे। उधर, जगह-जगह पुलिस भी तैनात रही। अमरोहा जोया रोड को वन वे किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें