फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घरेलू क्लेश में अलग-अलग गांवों में दो युवकों ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली/आदमपुर। घरेलू क्लेश में अलग-अलग दो गांवों में युवकों न आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में बीस वर्षीय एक युवक ने घरेलू क्लेश में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में भी 24 वर्षीय युवक ने भी जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे कलह में रविवार की सुबह अपने खेत में खड़े बकायन के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चों को छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि दोनों मामलों में कोई सूचना नहीं मिली है।


पशुओं को चारा डाल रही महिला को सांप ने डसा
रहरा। थाना क्षेत्र के गांव फरोटा की मढ़ैया निवासी रघुराज सिंह का परिवार रहता है। शनिवार की दोपहर रघुराज सिंह की पत्नी राजीव देवी घर से कुछ ही दूरी पर पशुशाला में पशुओं को चारा डालने गई थीं। तभी सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी रहरा लेकर पहुंचे। सीएचसी प्रभारी शशांक चौधरी ने बताया कि महिला का एंटी स्नैक का इंजेक्शन लगा दिया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-

टायर पंचर की दुकान में आग लगाने का आरोप
आदमपुर। कस्बा आदमपुर निवासी अनमारा पत्नी अबरार की कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के निकट टायर पंचर की दुकान है। आरोप है कि शनिवार रात करीब 1 बजे गांव के ही व्यक्तियों ने उसकी दुकान में आग लगा दी। जिसमें उसका हजारों का नुकसान हुआ है। जिसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें