फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 31 किलो का घंटा लेकर आ रहे बदायूं के कांवड़िये

Tue, 25 Feb 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में कांवड़ में 31 किलो का घंटा लेकर जाते कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ में पीतल का 31 किलो का घंटा लेकर आ रहे बदायूं जिले के कांवड़िये महाशिवरात्रि पर पातालेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। वहीं, 35 सदस्यीय बेड़े में शामिल महिला कांवड़ियों की भक्ति उनके पैरों में पड़े छालों पर भारी पड़ रही है। भक्ति में डूबे कांवड़िये हर हर बम बम करते हुए मंजिल की ओर बढ़ रहे है। हाईवे व धनौरा, हसनपुर मार्ग पर कांवड़ियों के जत्थे गुजरने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कांवड़ियों का जत्था गजरौला के बस्ती मोहल्ले से होते हुए इंदिरा चौक पर आया। बेड़े में शामिल कांवड़िये हरिद्वार से पीतल का 35 किलो का घंटा लेकर आ रहे है। संभल और बदायूं जिले की सीमा पर बसे गांव के ग्रामीण चार दिन पूर्व हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर चले थे। वह मंगलवार की शाम तक गांव में पहुंच जाएंगे। उधर कांवड़ियों से धनौरा-गजरौला मार्ग भर गया है। हर मार्ग से कांवड़ियों के जत्थे गुजर रहे हैं। बसैली रेलवे फाटक के बराबर से रेलवे लाइन के किनारे-किनारे जा रहे कांवड़ियों को पुलिस ने रोक दिया। उनको फाटक से ही गुजारा गया। हाईवे पर कांवड़ियों की दूर तक लाइन लगी रही। धनौरा मार्ग कांवड़ियों के रंग में रंग गया। सलेमपुर गौसाईं से नगर के बस्ती मोहल्ले से होकर इंदिरा चौक, चौपला से हसनपुर की दिशा में दिन भर कांवड़ियाें के बेड़े मंजिल तय करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें