फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : स्पीकर ऊपर गिरने से एक की मौत

Thu, 24 Jul 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कांवड़ियों के जत्थे में शामिल डीजे का स्पीकर ऊपर गिरने से डीजे संचालक के सहयोगी युवक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला 21 वर्षीय हरिओम हापुड़ के गढ़ावली गांव का रहने वाला था। कांवड़ियों के लिए निर्धारित रूट की बजाय गलत रूट से वाहन निकालना हादसे का कारण बना।
हापुड़ जिले के चक लठीरा गांव से डाक कांवड़ और गंगाजल लेने के लिए एक जत्था बीते रविवार की सुबह हरिद्वार गया था। जत्थे में शामिल कांवड़िये और शिवभक्त कैंटर वाहन ले गए थे। वह डीजे ले गए थे। बुधवार को गंगाजल के साथ 30 कांवड़ियों का यह जत्था गांव लौट रहा था। सीओ मंडी धनौरा अंजलि कटारिया ने बताया कि जत्थे में शामिल डीजे के स्पीकर काफी बड़े थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सभी शिवभक्त डीजे पर थिरकते हुए आगे बढ रहे थे। जत्था कांकाठेर की तरफ से हाईवे जाने के बजाय ओसीता जगदेवपुर की ओर चला गया। रास्ते में अंडरपास से पहले हाईगेज था। ज्यादा ऊंचे स्पीकर उससे टकरा गए। इस बीच स्पीकर गिरने से डीजे संचालक के सहयोगी हरिओम दबकर लहूलुहान हो गया। जैसे तैसे निकालकर उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीजे वाहन पकड़ लिया गया है। उसके संचालक को तलाश किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि गलत रूट से निकलना हादसे का कारण बना।
विज्ञापन





ओसीता मार्ग से पहले भी निकला था कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली

गजरौला। पुलिस गलत रूट से कांवड़ियों के जत्थे को गुजरना हादसे का कारण बता रही है, लेकिन पुलिस ने उसे उधर जाने से रोका क्यों नहीं। इसके अलावा इसी रूट से बुधवार तड़के चार बजे लठीरा के कांवड़ियों का ट्रैक्टर ट्रॉली भी निकला। जिस पर 20-25 कांवड़िये और शिव भक्त सवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें