फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : हसनपुर से हरिद्वार के लिए बढ़ सकते हैं बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कांवड़ यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सावन में हसनपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए निकलते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाने और फेरे बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। वर्तमान में हसनपुर रोडवेज बस अड्डे से प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे हरिद्वार के लिए बस रवाना होती है, जो करीब 10:30 बजे हरिद्वार पहुंचती है। यही बस सुबह 11:00 बजे हरिद्वार से वापसी कर शाम 4:00 से 5:00 बजे के बीच हसनपुर लौटती है। कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से कांवड़ियों की संख्या में भारी इजाफा होता है। इस बार कांवड़ यात्रा की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है।
यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए केवल हसनपुर ही नहीं, बल्कि अमरोहा डिपो से भी हरिद्वार के लिए विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। विभाग का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी श्रद्धालु को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

अमरोहा के एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर विभागीय तैयारियां पूरी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की आवश्यकता और भीड़ के दबाव को देखते हुए हरिद्वार रूट पर बसों के फेरे तुरंत बढ़ा दिए जाएंगे, ताकि सभी शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें