फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की जान जोखिम में डाल सकते हैं अवैध कट

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन एलर्ट हो गया है। हाईवे और कांवड़ यात्रा मार्ग को सेक्टरों में विभाजित कर वहां सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। फोर्स का खाका भी तैयार कर लिया गया है लेकिन इसके बावजूद अब तक नेशनल हाईवे प्राधिकरण को हाईवे के अवैध कटों को बंद कराने की सुध नहीं आई है। ऐसे में साफ है कि इस बार भी हाईवे पर कावंड़िए जान जोखिम में डालकर ही आस्था का सफर तय करेंगे।
विज्ञापन

21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। कांवड़ यात्रा आरंभ हो चुकी है। हालांकि अभी कोई शिवभक्त हाईवे अथवा मंडी धनौरा मार्ग पर नजर नहीं आ रहा है लेकिन 18 फरवरी से शिवभक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश हैं कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर शिवभक्तों को कोई दिक्कत न आने पाए। सबसे खराब हालत नेशनल हाईवे की है। हाईवे पर गड्ढायुक्त सड़कें तो हैं ही। साथ ही अवैध कट बड़ी परेशानी का सबब बने हुए हैं। जुबिलेंट फैक्ट्री के सामने, श्रीराम मंदिर के निकट, रामधर्म कांटे के सामने बने अवैध कट हादसों का सबब बने हुए हैं। इन्हें बंद कराने के लिए हाईवे प्राधिकरण अभी भी कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे के अधिकारियों को अवैध कट बंद कराने के लिए कहा गया है। कट बंद होने के बाद दुर्घटना की आशंका खत्म हो जाएगी।
- मोनिका यादव, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें