फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दाैड़ में कनिका-विनोद बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू काॅलेज में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के आखिरी दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग के 3000 मीटर की दौड़ में कनिका पाल और पुरुष वर्ग के 5000 मीटर दाैड़ में विनोद कुमार ने बाजी मारी। वहीं विभिन्न खेलों में रुहेलखंड विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले 50 खिलाड़ियों को ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अंतरर्विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल करने वाले सचिन सिंह, प्रखर सिंह, शौर्य सेन को जूडो किट देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा काॅलेज के पुरातन खिलाड़ी रवि कुमार, रेखा रावत, सुमित शर्मा, मोहित पाल का भी सम्मान किया गया।

इस दाैरान मुख्य अतिथि ज्वाइंट डायरेक्टर चंद्रप्रकाश मणि त्रिपाठी, प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत,

क्रीड़ा सचिव पंकज सिंह, डॉ. मो. साकिब, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अमित वैश्य, डाॅ. अमित वैश्य, डॉ. एसबी यादव, डॉ. चंद्रजीत यादव, राजेश कुमार, रामजियावन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम
3000 मीटर की दौड़ (महिला वर्ग)

- कनिका पाल प्रथम

- शायबा द्वितीय

- अनिता कश्यप तृतीय

5000 मीटर की दौड़ (पुरुष वर्ग)
विनोद कुमार प्रथम

खुशवंत दिवाकर द्वितीय

यश वर्मा तृतीय



ऊंची कूद (पुरुष वर्ग)

अनंत कुमार प्रथम

मोहित सैनी द्वितीय

विनोद कुमार तृतीय

-

ऊंची कूद (महिला वर्ग)

शायबा प्रथम

सीमा द्वितीय

मुस्कान तृतीय

-

100 मीटर की दौड़ (पुरुष वर्ग)

तालिब : प्रथम

राजकुमार: द्वितीय

गुल सिंह : तृतीय



100 मीटर की दौड़ (महिला वर्ग)

दिव्या : प्रथम

यशी : द्वितीय

नेहा : तृतीय



200 मीटर दाैड़ (पुरुष वर्ग)

गुरप्रीत : प्रथम

अमन : द्वितीय

रितिक : तृतीय



200 मीटर दाैड़ (महिला वर्ग)

शायबा : प्रथम

यशी : द्वितीय

अनुष्का : तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें