आदमपुर थाने के एक गांव में रिश्ते को कलंकित करने वाले भाई की करतूत सामने आने पर ग्राम पंचायत ने उसे मुंह काला कर के गांव में घुमाया और गांव में कभी न घुसने की शर्त के साथ बाहर निकाल दिया। इस घटना ने भाई ने अपनी सगी बहन से अवैध संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई।
आरोप है कि संभल के किसी नर्सिंग होम में बहन ने बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को भी भाई ने पांच हजार रुपये में बेच दिया। ग्राम प्रधान ने पंचायत के फैसले की पुष्टि की है जबकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
बहन-भाई के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक किसान मर्डर केस में सजा काट रहा है। उसके जेल जाने के कुछ दिन बाद ही उसकी बीमार पत्नी की भी मौत हो गई। पांच बच्चों में बड़ी बेटी की शादी के बाद अपनी ससुराल में रहती थी। तेईस वर्षीय नाई की दुकान करता है।
18 साल का छोटा भाई दिल्ली में नौकरी करता है। घर में बड़े भाइे के साथ बीस वर्षीय बहन के अलावा पांच साल का मासूम रहता है। चाचा-चाची पड़ोस में रहते थे। इस दौरान बड़ा भाई बहन का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इससे युवती गर्भवती हो गई।
तीन दिन पहले उसेे प्रसव पीड़ा हुई तो भाई उसे चुपचाप संभल ले गया। एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया। यहां युवती ने एक लड़के को जन्म दिया। अपना पाप छुपाने के लिए भाई ने अस्पताल कर्मी से साठगांठ कर बच्चे को पांच हजार में बेच दिया गया।
शनिवार को घर पहुंचे बहन-भाई से चाचा ने पूछताछ की तो किसी ने कुछ नहीं बताया। कड़ाई करने पर राज खुल गया। गांव में पंचायत बैठा दी गई। फैसले के मुताबिक युवक का काला मुंह कर उसे पीटते हुए गांव में घुमाया गया। इसके बाद युवक का हुक्का पानी बंद कर गांव से भगा दिया गया।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौहान ने घटना, पंचायत और उसके फैसले की जानकारी से इनकार किया है। उनके मुताबिक कोई तहरीर मिलती है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
अगर ऐसा हुआ है तो मामले का जांच कराई जाएगी। गांव में पुलिस भेजी जा रही है। दोषियों का बख्शा नहीं जाएगा।
उदय शंकर सिंह, एएसपी।