अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की समग्र शिक्षा योजना के तहत शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कला उत्सव का आयोजन किया गया। अलग-अलग विधाओं की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कला उत्सव की शुरूआत हुई। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कला उत्सव में संगीत गायन एकल, संगीत गायन समूह, संगीत वादन स्वर वाद्य, संगीत वादन अवनद्य वाद्य, संगीत वादन समूह, नृत्य एकल, नृत्य समूह, दृश्य कला द्विआयामी एकल, दृश्य कला त्रिआयामी, दृश्य कला समूह खिलौना निर्माण, नाटक एवं पारंपरिक कहानी वाचन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
संगीत गायन की एकल प्रतियोगिता में जीजीआईसी अमरोहा की आलिया प्रथम, ज्योति शिक्षा सदन की पारूल द्वितीय स्थान पर रहीं। समूह गायन में एलएसए अमरोहा की निमिशा सिंह, आराध्या शर्मा व नव्या उपाध्याय प्रथम, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज की वंशिका, माही, सूफिया व सुहानी दक्ष दूसरे व जीजीआईसी की शीतल, ज्योति, महक और शिफा तीसरे स्थान पर रहीं।
संगीत वादन ताल वाद्य के बालिका वर्ग में जीजीआईसी की गंगा व बालक वर्ग में एलएसए अमरोहा के दक्ष अग्रवाल पहले, बालिका वर्ग में शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज के तनुशी व बालक वर्ग में ज्योति शिक्षा सदन के ध्रुव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संगीत वादन में एलएसए की रूपांशी सक्सेना प्रथम व कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के सार्थक गोस्वामी दूसरे स्थान पर रहे।
एकल नृत्य में एलएसए की दर्शिका पंघाल पहले, जीजीआईसी की गुंजन दूसरे व शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज की निधि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। समूह नृत्य मेंशर्मा देवी स्कूल की सलोनी, भूमिका व काकुल पहले, जीजीआईसी की रूशी, वंशिका, फिरदौस व सूफिया दूसरे व जीजीआईसी हसनपुर की प्रिया, इशिका व साक्षी गोयल तीसरे स्थान पर रहीं।
नाटक समूह में शर्मा देवी स्कूल की पलक, सोनिया, वंशिका व सारिका चौहान पहले व जीजीआईसी अमरोहा की छवि दूसरे स्थान पर रहे। कहानी वाचन में जीजीआईसी निकिता व ईशा प्रथम व शर्मा देवी स्कूल की काकुल व निधि यादव दूसरे स्थान पर रहीं। दृश्य कला खेल-खिलौने में जीजीआईसी की अनीशा व पायल पहले, शर्मा देवी स्कूल की सानिया दूसरे व जनता इंटर कॉलेज मूंडाखेड़ा की भावना पाल व अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। संवाद