फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलसा में एक्सईएन को घेरकर बैठे किसान

Tue, 14 Jun 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बिजली की अघोषित कटौती को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। कैलसा बिजलीघर पर भाकियू के बैनर तले धरना दिया। एक्सईएन को घेरकर किसान बैठ गए। समस्याओं के निस्तारण के भरोसा मिलने के बाद ही धरना खत्म किया। 
विज्ञापन


सोमवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कैलसा बिजलीघर पर जमा हुए। इसके बाद धरना शुरू कर दिया।धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष चौधरी उम्मेद सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बड़े पैमाने पर क्षेत्र में कटौती की जा रही है।

किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर रहे हैं। जर्जर तारों को नहीं बदला जा रहा है। वारसपुर कलां में प्रस्तावित बिजलीघर को अविलंब चलाया चालू किया जाए।  सूचना पर पहुंचे एक्सईएन दीपक अग्रवाल को किसान घेरकर बैठ गए।
विज्ञापन


इस दौरान अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिलाया कि क्षेत्र को डबलग्रुप सप्लाई मिलेगी। कोठी खिदमतपुर से कैलसा बिजलीघर जोड़ा जाएगा। अन्य समस्या भी निस्तारित होंगे, जिसके पश्चात किसान धरने से उठ गए। इस मौके पर थान सिंह, नंदराम शर्मा, महकार सिंह, बलवीर सिंह, वेदप्रकाश, सईद अहमद, राजवीर सिंह, भगवंत सिंह, समरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें