फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर की महिला ने बेटी को गंगा में फेंका, लगाई छलांग

Tue, 14 Jun 2016 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Ganga - फोटो : bbc
विज्ञापन
पति से नाराज महिला ने सोमवार शाम ब्रजघाट गंगा पुल से दो साल की बेटी को गंगा में फेंक कर खुद भी छलांग लगा दी। गंगा तट पर मौजूद एनडीआरएफ के जवानों और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को जिंदा बचा लिया।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर के गांव खड़खड़ी निवासी महिला लबी शाम को दो साल की बेटी संजना के साथ ब्रजघाट गंगा पुल पर पहुंची। वहां थोड़ी देर बच्ची को गोद में लेकर घूमती रही। उसके बाद अचानक दो साल की बेटी को पुल से नीचे गंगा में फेंक दिया। उसके बाद खुद भी गंगा में छलांग लगा दी।

यह देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गंगा तट पर मौजूद एनडीआरएफ के जवानों और स्थानीय गोताखोर मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद इन दोनों को गंगा से सकुशल निकाल लिया गया। चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। पति से विवाद होने पर उसने गुस्से में यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें