अमरोहा। माध्यमिक स्कूलों की बालिकाओं की जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता में हुआ। तीन वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में धनौरा ने गंगेश्वरी संकुल को हराकर जीता।
बुधवार को बालिकाओं की जनपद स्तरीय संकुल कबड्डी प्रतियाेगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कई संकुलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल मैच में पहला मैच धनौरा व गजरौला संकुल के बीच खेला गया। जिसमें धनौरा की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल गंगेश्वरी व नारंगपुर संकुल के बीच हुआ। जिसमें गंगेश्वरी संकुल की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में धनौरा ने गंगेश्वरी को हराकर इस वर्ग का खिताब कब्जा लिया। वहीं, अंडर- 17 वर्ग में पहला सेमीफाइनल धनौरा व गजरौला संकुल के बीच हुआ। जिसमें गजरौला संकुल विजयी हुआ। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गंगेश्वरी ने अमरोहा को हराया। फाइनल मुकाबले में गजरौला ने गंगेश्वरी को हराकर जीत दर्ज की। इसके अलावा अंडर-14 वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला हसनपुर व धनौरा के बीच हुआ। जिसमें धनौरा की टीम विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला गंगेश्वरी ने नारंगपुर को हराकर जीता। फाइनल मुकाबले में धनौरा ने गंगेश्वरी को हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता की शुरुआत से पूर्व एडीएम ने दीप प्रज्जवलन कर प्रतियोगी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार गुप्ता, एसएस एकेडमी के प्रधानाचार्य नरेश सिद्धू, अनुज कुमार, सुनील भाटी, सुमित यादव, लोकेश कुमार, शैली राजपूत व सचिन चौहान आदि मौजूद रहे।