अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत बोर्ड परीक्षा के लिए संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए चालान जमा करने के तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक चालान जमा किया जा सकता है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना व शैक्षणिक विवरण पांच सितंबर की रात 12 बजे तक अपलोड किया जा सकेगा।
डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि 10 अगस्त के बाद सौ रुपये विलंब शुल्क के बाद चालान शुल्क जमा हो सकेगा। छह से 10 सितंबर के बीच वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट कॉलेज द्वारा जांचना होगा। 11 से 20 सितंबर के बीच संशोधन हो सकेगा। इस दौरान नए आवेदन अपलोड नहीं हो सकेंगे। 30 सितंबर तक यह सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।
-
-