फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक ही पटल पर तीन साल से डटे कनिष्ठ व वरिष्ठ सहायकों के तबादले किए जाएं

Tue, 03 Jun 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सोमवार को अधिवक्ता कलक्ट्रेट बार एससिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें जनपद में तीन साल से एक ही पटल पर तैनात राजस्व व चकबंदी के कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायक के पटल परिवर्तन की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को बार अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि शासन का आदेश है कि एक ही पटल पर तीन साल से अधिक समय से तैनात कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायकों का पटल परिवर्तन किया जाए। एक पद का पटल परिवर्तन करके दूसरे पटल का कार्य यथावत रख दिया जाता है। इससे कर्मचारी लगातार छह साल तक एक ही सीट पर तैनात रहता है, जो शासनादेश का उल्लंघन है। इसे बदला जाए।
चकबंदी विभाग में तैनात कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायकों की तैनाती ज्येष्ठता के आधार पर कोर्ट और कार्यालय में कार्य न देकर बिना नियम कानून के तहत कनिष्ठ सहायकों से वरिष्ठ कार्यालय और कोर्ट का कार्य कराया जा रहा है। इससे अनुभवहीनता के कारण कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन

एसओसी और डीडीसी न्यायालयों में वादों में निर्णय अधिवक्ता के नाम के आधार पर न करके मेरिट और निष्पक्षता के साथ किए जाए। आरोप लगाया कि एसओसी का कार्य व व्यवहार ठीक नहीं है। चकबंदी की शिकायतों को स्वयं न सुनकर डीएम के पास भेज देते हैं। समय से कोर्ट का संचालन नहीं करते हैं, जो गलत है। राजस्व अभिलेखागार में भी रिकार्ड बहुत फटा है। इसकी बाइंडिंग कराई जाए। राजस्व अभिलेखागार में मुआयना कार्य सहायकों द्वारा न कराकर राजस्व अभिलेखपाल के द्वारा कराया जाए, ताकि अभिलेख की सुरक्षा और जिम्मेदारी तय हो सके। बार एसोसिएशन हाल के पास इंडिया मार्का नल द्वारा दूषित पानी देने के कारण नल को रीबोर कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मधुर अग्रवाल, रामवीर सिंह, नेत्रपाल, विकास कुमार धारवान, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें