फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू प्रकरण की हो न्यायिक जांच

Tue, 08 May 2018 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
विज्ञापन
अमरोहा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुई घटना की न्यायिक जांच करने और वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल निलंबित कराने की मांग की है।       
विज्ञापन

सोमवार को मुस्लिम कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष महबूब हुसैन जैदी के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी तहसील पहुंचे। यहां पदाधिकारियों ने अलीगढ़ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर सुखवीर सिंह को सौंपकर एएमयू कांड की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का निलंबन करने, विश्व विद्यालय को                    राजनीति का अखाड़ा बनने से रोकने के लिए पुन: शिक्षण कार्य शुरू कराने और सांप्रदायिकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। है। 
इस दौरान डॉ.नजमुन नबी, मंसूर अहमद एडवोकेट, आले नबी, सरताज आलम मंसूरी, नसीम अहमद खां, मरगूब सिद्दीकी,जहीर अहमद, यामीन फारूकी, शमीमुद्दीन, नब्बू भैया, रौनक सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें