फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुल्तानपुर के पास मिला घायल मोर

Tue, 08 May 2018 01:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों सिलसिले वार तरीके से घायल मोर मिले थे। कुछ दिन के लिए यह सिलसिला थमा था, लेकिन अब फिर शुरू हो गया। अब भीमा सुल्तानपुर गांव के पास एक मोर घायल हालत में मिला। जिसे वन विभाग के हवाले कर दिया गया। वन अधिकारी मोर को इलाज कराकर उसे बचाने की कवायद में लगे हैं। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह भीमा सुल्तानपुर गांव के पास एक मोर घायल हालत में बस्ती की तरफ भाग रहा था। इसके पीछे कुत्ते पड़े हुए थे। कुत्तों से बचते हुए मोर किसी तरह आबादी के करीब तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने कुत्तों से वहां से भगाते हुए मोर को बचा लिया। सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने मोर को अपनी सुपुर्दगी में लेते हुए इलाज शुरू कराया है। गौरतलब है कि ढबारसी क्षेत्र में नौ अप्रैल को घायल मोरों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ था। नौ अप्रैल से पंद्रह दिनों तक लगातार घायल मोर मिलते रहे। कुल 11 मोर घायल मिले थे। जिन्हें इलाज के बाद भी बचाया नहीं जा सका। इनमें दो मरे हुए मोर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भी भेजे गए थे। जहां मोरों की मौत होने का प्रथम दृष्ट्या कारण कीटनाशक का सेवन होना पाया गया। उस समय बाग स्वामियों को भी कड़ी हिदायत दी गई थी। वन विभाग ने स्पष्ट कर दिया था कि जिस बाग में भी घायल मोर मिला तो संबंधित बाग स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खैर कुछ दिनों तो मामला शांत रहा, लेकिन अब फिर से घायल मोर मिलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें