फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया टोल प्लाजा टैक्स फ्री रहने से जाम से मिली राहत

Mon, 14 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
तिगरीधाम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर नेेशनल हाईवे पर लगने वाला जाम इस बार नहीं लग सका। तिगरी धाम से लेकर नेशनल हाईवे पर स्नानार्थियों के वाहनों का कारवां पूरे दिन सरपट दौड़ता रहा। इससे मेले में आने श्रद्धालुओं को राहत मिली है। क्योंकि इस बार तिगरी मेला पर टोल नहीं वसूला गया। नेशनल हाइवे पर जोया में टोला प्लाजा टैक्स फ्री रहा। इससे जाम के झाम से निजात मिली है। 
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर अक्सर जोया टोल प्लाजा पर भीषण जाम लगता है। हाईवे पर वाहनों की दूर तक लाइन लगी रहती है। लेकिन इस बार पांच सौ एक हजार के नोट बंद होने के कारण केंद्र सरकार द्वारा कुछ दिनों के लिए टोल फ्री कर दिया गया है। इससे हाईवे पर जाम नहीं लगा। वहीं तिगरी गंगा मेला इस बार टोल टैक्स फ्री रहा। इससे भी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है।

जाम के झाम से निजात मिली है। हालांकि ऐसा तो हुआ कि जोया और गजरौला के चौपला चौराहे पर चारों ओर से ट्रैफिक अधिक आने पर वाहन रेंग रेंग कर निकाले गए। ऐसे प्वाइंटों पर जाम न लग सके।
विज्ञापन


पुलिस दिन भर डंडा फटकारती रही। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान के चलते तिगरी धाम को श्रद्धालुओं के जाने और लौटने का क्रम पूरे दिन जारी रहा। लेकिन श्रद्धालुओं को तिगरी से लेकर नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ा। पूरे दिन सरपट वाहन हाईवे पर दौड़ते रहे। एक दो स्थानों पर वाहनों की स्पीड धीमी हुई।

तिगरी के मार्ग बेहद संकरे हैं, जबकि मेले के दौरान ट्रैफिक का दबाव बहुत अधिक बढ़ जाता है। जिससे आमतौर पर जाम की समस्या बनती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ही वाहनों को अलग-अलग मार्गों से गुजारा गया है। -डा.शिवा शिंपी चनप्पा पुलिस अधीक्षक। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें